

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
बख्तियारपुर पुलिस ने शनिवार को एक फरारी हत्यारोपी पिता को गुप्त सुचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उक्त हत्यारोपी पिता माहखड़ गांव निवासी अनिल साह पर अपने ही विवाहित पुत्री प्रियंका कुमारी को अपनी दुसरी पत्नी राजनंदनी देवी के साथ मिलकर गत वर्ष 2 जून 16 को अपने ही घर में गला दबा कर कर देने का आरोप है। इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि उक्त आरोपी सिमरी बख्तियारपुर मुख्य बाजार में देखा गया है त्वरित कार्यवाही करते हुये अनि मो निजाम उददीन व विनोद कुमार को पुलिस बल के साथ भेज नाटकीय ढ़ंग से हिरासत में ले लिया जिसे पुछताछ बाद न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बताते चले कि बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 212/16 के सुचक हत्यारोपी अनिल साह के पहली पत्नी का भाई खगड़िया जिले के मौरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव निवासी अमरेन्द्र साह ने अपने विवाहित भगिनी प्रियंका कुमारी की हत्या गला दबा कर देने की दर्ज करवाई थी। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक अमरेन्द्र साह की बहन पिंकी देवी की शादी वर्षो पूर्व बख्तियारपुर थाना के माहखड़ गांव निवासी अनिल साह के साथ हुआ था इस बीच तीन पुत्री व एक पुत्र होने के कुछ वर्षो बाद पिंकी देवी की मृत्यु हो जाने के बाद पति अनिल साह ने दुसरी शादी भागलपुर कि रहने वाली राजनंदनी देवी के साथ कर लिया।इस बीच पहली पत्नी की सबसे बड़ी बेटी प्रियंका कुमारी की शादी नवालिग अवस्था में ही बलवाहाट ओपी के मदनपुर गांव में 30 हजार रूपये लेकर कर दिया। शादी के बाद प्रियंका को इस बात की जानकारी होने पर रूपये की मांग पति के साथ मिलकर करने लगी। 2 फरवरी 16 को अनिल साह ने अपनी दुसरी पत्नी राजनंदनी देवी के साथ मिलकर प्रियंका कुमारी की हत्या गला दबा कर कर दी ।



