

सिमरीबख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती।
प्रखंड के मुख्य बाजार निवासी 55 वर्षीय पूर्व मुखिया संजय कुमार का आकाश्मिक निधन शनिवार को ईलाज के क्रम नई दिल्ली में हो गया। करीब दो तीन माह से वे बिमार चल रहे थे जिनका ईलाज नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार 17 दिसंबर को वे इस दुनिया को सदा के लिये अलविदा कह गये।वे 2001 से 06 तक में इस प्रखंड के दक्षिणी पंचायत से मुखिया पद के चूने गयें थे वही नगर पंचायत के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे दूर्गा स्थान परिसर में मंगलवार को उनकी याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी राजनेतिक दल के जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों ने भाग ले दो मिनट काम मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कि गई । श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुये भाजपा नेता रितेश रंजन ने कहा कि संजय कुमार एक स्वच्छ छवि के जनप्रतिनिधि थे और अपने कार्यकाल में उन्होंने जनता के समस्याओं को दूर करने की कोशिश की और शायद इसलिए जनता का भी संजय जी के प्रति खास लगाव था। अपने सभा संचालन संबोधन में नगर भाजपा अध्यक्ष संजीव भगत ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुये उनके कार्यकाल में विभिन्न घटनाओं का विस्तार पूर्वक चर्चा किया । वहीं सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक रामोतार भगत वह संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार भगत ने किया वहीं शोक सभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ,राजकिशोर सिंह , कुमार आनंद , संजीव कुमार , पूर्व प्रमुख पप्पू यादव ,साहिल अंसारी ,चंदन चौधरी , गोपाल कृष्ण , संजय पोद्दार , मनोज पासवान ,अरविंद भगत , प्रदीप भगत आदि लोग मौजूद रहे ।



