सहरसा-वर्षो से बंद पड़े उपस्वास्थ केन्द्र हमीदपुर एक सप्ताह में होगा चालू सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया निर्देश

सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा,।
प्रखंड के भटौनी के पहाड़पुर बाजार स्थित विगत कई वर्षो से बिरान बने उपस्वास्थय केन्द्र पहाडपुर-हमीदपुर में एक बार फिर मरीजो की भीड नजर आयेगी। उपस्वास्थय केन्द्र अब चालू होगा। सिविल सर्जन डाॅ अशोक कुमार सिंह ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर को एक सप्ताह के अंदर प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र चालू कर रिर्पोट देने का निर्देष दिया हैं। इस उपस्वास्थय केन्द्र के बद रहने से मरीजो को काफी कठिनाई का सामना करना पडता है। आज से लगभग 10 वर्ष पूर्व जब ये स्वास्थय केन्द्र अच्छे ढंग से चल रहा था तो दो प्रखंड के चार पंचायत के लोगो को लाभ मिलता था। बडी संख्या में मरीज इस उपस्वास्थ्य केन्द्र हमीदपुर पहाडपुर में इलाज कराने आता था। इस स्वास्थय केन्द्र में भटोनी, तरियामा, चकभारो एवं घोडदोर पंचायत के सैकड़ों मरीज ईलाज कराने आते थे। लेकिन जब से बंद हो गया तो लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हैं। भटोनी पंचायत के मुखिया पुरूषोतम टंडन ने सिविल सर्जन सहरसा से मिलकर इस बंद परे उपस्वास्थय केन्द्र को चालू कराने का अनुरोध किया था। मुखिया श्री टंडन ने सिविल सर्जन से कहा था कि जब ये हमीदपुर उपस्वास्थय केन्द्र चालू था तो काफी मरीज आते थे। लेकिन बंद हो जाने से इस क्षेत्र के लोगो को कम से कम 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर सिमरी बख्तियारपुर आना पडता है। जिन कारण गरीब मरीजो को काफी कठिनाई का सामना करना पडता है। मुखिया के अनुरोध पर सिविल सर्जन ने सिमरी बख्तियारपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देष दिया।
Comments are closed.