

महेंद्र प्रसाद,


सहरसा।
जलजमाव से परेसान शहर वासी ने सहरसा विधयाक अरुण कुमार यादव, नगर परुषद् के कार्यपालक पधाधिकारी का पोस्टर शहर में जगह जगह लगा कर विरोध जताया। पोस्टे पर अपभद्र टिपण्णी लिखा था। विधयाक के साथ नगर परिषद् के कार्यपालक पधाधिकारी दिनेश राम का भी पोस्टर लगा था। इधर सहरसा में भारी बारिश के बाद तालाब बने शहर में जल-जमाव की समस्या को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद में जम कर बबाल काटा |मालुम हो की नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी वार्ड जलमगन है और जलजमाव से शहर की नारकीय स्थिति बनी हुई है |इसी को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर नगर परिषद कार्यालय में आगजनी करते हुए जमकर बबाल किया,कार्यकर्ताओ ने नगर परिषद् कार्यायल से टेबुल निकाल कर कैम्पस में आग लगा दिया इतने से भी मन नही भरा तो जमकर अंड्डे और टमाटर की बारिश कर अपने गुस्से का इजहार किया |

