

ब्रजेश भारती

सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ।
प्रभारी प्रधानाध्यापक मुरारी रजक की जगह राजीव कुमार सिंह को प्रधान का पदभार का कर है विरेध
अनुमंडल क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अन्तर्गत मध्य विद्यालय सोनपुरा मधुकर पटी के दर्जनो छात्र-छात्राऐं व अभिभावकों नें गुरूवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष पुराने प्रधानाध्यापक को ही विधालय में रहने देने को लेकर रोषपूरण प्रर्दशन करते हुये बरामदे पर ही धरना पर बैठ गये।
धरने पर बैठे ब्रहमदेव शर्मा,फेकन सादा,शांन्ति देवी,रामदेव सादा,विधालय के बच्चे सुभाष कुमार, विनोद राम,इन्देव राम,पुलकित सादा, फुलो सादा आदि ने बताया की जबतक पुराने प्रधानाध्यापक मुरारी रजक को पुन: इस विधालय में नही लाया गया हमलोग यहां से नही जायेंगे। वही कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अगर हमलोग की मांग नही मानी जायेगी तो विधालय में तालाबंदी कर इसका विरोध करेंगे।
इनलोगो के हंगामे करने के बाद अनुमंडलाधिकारी सुमन प्रसाद साह ने बच्चों एवं अभिभावको से मिलकर समस्या सुनी और बोला कि आपलोगो की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी तक पहुंचा दिया जायेगा।
क्या है पुरा माजरा –
मध्य विद्यालय सोनपुरा मधुकर पटटी विधालय में पूर्व से प्रभारी प्राधानाध्यापक मुरारी रजक थे। शिक्षा विभाग ने गत दिनों प्रखंड क्षेत्र के सभी विधालयों में प्रधानाध्यापक तबादला किया जिसके बाद इस विधालय में नये प्रधान के रूप में राजीव कुमार सिंह का पदस्थापन किया गया। नये प्रधान के पदभार ग्रहण के साथ ही ये मामला सामने आया। ग्रामीणों का कहना है कि मुरारी रजक से पूर्व जो भी इस विधालय में प्रधान का पद लिया वे सब अपनी मर्जी के अनुरूप विधालय का संचालन किया कभी भी विधालय में नियमित रूप से एमडीएम या फिर कोई भी सरकारी लाभ का वितरण सही रूप में नही किया लेकिन मुरारी ने अपने कार्यकाल में विधालय को सही रूप से संचालन किया है अगर इसको हटाया गया तो फिर विधालय का हाल पुराने दिनो की तरह हो जायेगा।इसलिये जबतक मुरारी रजक को पुन:विधालय का प्रधान नही बनाया गया हमलोगो का संधर्ष जारी रहेगा।

