
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा सड़क मार्ग के चकला टोला के समीप रविवार को खगड़िया सांसद के काफिले से लौट कर आ रही एक सफारी गाड़ी व स्कारपियों में आमने-सामने का टक्कर हो गया। इस टक्कर में एक ठीकेदार जमुनिया गांव निवासी प्रसून सिह सहित दो लोग जख्मी हो गए।
घायलों को ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने स्कॉरपियो चालक की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि उक्त चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। इस दुर्घटना में सरडीहा पंचायत निवासी संवेदक प्रसून सिह और पुरानी बाजार निवासी मनोज जायसवाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसका इलाज सिमरी अस्पताल में चल रहा है। जख्मी संवेदक प्रसून सिह ने बताया कि हमलोग अपनी सफारी गाड़ी से सिमरीबख्तियारपुर आ रहे थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने बताया यह दुर्घटना स्कॉर्पियो चालक की गलती से हुई है क्योंकि सफारी गाड़ी अपने साइड से जा रही थी और स्कॉर्पियो के चालक ने उसके साइड में जा कर टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलने पर खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने थाना पहुंच घायलों का हालचाल जाना। इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि स्कारपियों को जप्त कर थाना ले आया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।

