
मोदी सरकार में देश कर रहा है चौमूखी विकास: कैसर
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में देश में चारो ओर चौमूखी विकास हो रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ देश में अमन चैन के साथ देश विश्व पटल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजग के खगड़िया सांसद सह केंद्रीय हज कमिटी के चैयरमेन चौधरी महबूब अली कैसर रविवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत में सड़क, सामुदायिक एवं राजीव गांधी सेवा केंद्र का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
इस अवसर पर माहखड़ पंचायत में एक सभा आयोजित की गई ।सभा को संबोधित करते हुये केैसर ने कहा कि दर्जनों योजनाऐं जो केंद्र प्रायोजित है से लोगो को लाभ मिलेगा रहा है। केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर विकास कार्य करती है। सासंद का क्षेत्र बड़ा होता है। जिस कारण से क्षेत्र में आने में बिलंब होता है। तीन तीन कमिटी के हम सदस्य है। साथ ही हज कमेटी के चैयरमेन होने के नाते देश के विभिन्न स्थानों का दौरा करना पड़ता है जिसकी बजह से क्षेत्र की जनताओं को शिकायत रहती है।जिन कारन आने ने बिलंब हो जाता है।उन्होने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर में अस्पताल तो बड़ा बन गया लेकिन डॉक्टर सहित अन्य सुबिधा नहीं के बराबर है। बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गया है।
वही सभा को लोजपा प्रदेश महासचिव सह सिमरी बख्तियारपुर लोजपा प्रत्याशी रह चुके मो युशुफ सलाउद्दीन ने कहा कि हर लोगो के साथ लेकर हम विकास कर रहे है। कई बड़े बड़े योजना का काम चल रहा है। माहखड़ में उपस्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग सासंद से किया। श्री युशुफ ने कहा कि हमलोग भी उपस्वास्थ्य केंद्र बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।
सांसद मद से हुआ 23 लाख की लागत से उद्धाटन व शिलान्यास – सांसद के दो दिवसीय दौरे के प्रथम दिन करीब 23 साख की लागत से चार योजनाओं का शिलान्यास व उद्धाटन किया गया जिसमें सिटानाबाद,रायपुरा, हुसैनचक,बदिया गांव शामिल है।
माहखड़ पंचायत में 90 लाख की लागत से बना कई मनरेगा की सड़कें –
सांसद ने माहखड़ पंचायत में करीब 90 लाख की लागत से विभिन्न योजनाओं का उद्धाटन किया जिसमें पीसीसी सड़क शामिल है ये सभी योजनाऐं मनरेगा के तहत कराई गई है।
रायपुरा में सांसद मद दो योजनायों का शिलान्यास-
सासंद श्री कैसर ने माहखड़ बाद सासंद मद से सामुदायिक भवन का शिलान्यास व एक पीसीसी सड़क ढलाई का शिलान्यास किये। वही एक मनरेगा योजना से एक पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
सितानाबाद दक्षिणी में आठ सड़क का उदघाटन-
सासंद श्री केसर ने सात मनरेगा योजना से एवं एक सासंद योजना से बनी सड़क का उद्घाटन किया। लगभग 54 लाख की लागत से मनरेगा योजना का सितानाबाद में सड़क का उदघाटन किया।
सितानाबाद उतरी- आदर्श पंचायत सितानाबाद उतरी में राजीव गांधी सेवा केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। लगभग 11 लाख 22 हजार की लागत से बन कर तैयार हुआ। वही 6 लाख 37 हजार रुपए से राजीव गांधी सेवा केंद्र में मिट्ट भराई कार्य किया। पंचायत के मुखिया इनामुल हक़, पंचायत रोजगार सेवक शुशील कुमार सहित सेकड़ो लोग उपस्थित थे।
उदघाटन कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि अरविन्द सिंह कुशवाहा, पीओ अभिषेक आनंद, मो हस्सान, मो मिन्हाज पूर्व मुखिया पिक्कु यादव, महेश सिंह, अशोक शर्मा, पंचायत समिति सदस्य पप्पू, विनोद पासवान, संबेदक प्रसून सिंह, पूर्व मुखिया मो फिरोज आलम, मो हसनैन, समाजसेवीअबू ओसामा, सितानाबाद दक्षिणी मुखिया हाशिना खातून, मुखिया प्रतिनिधि इरफ़ान खान, मतीन खान, मो खुरसिड आलम , मो मुस्ताक, मोजाहिरुल हसन, मो अंसार,अली अहमद, रामोतार भगत सहित कई उपस्थित थे।


