
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित ब्लॉक चौक से अज्ञात उच्चकों ने एक युवक से 20 हजार रूपयें से भरा थैला उड़ा लिया ।
घटना की सूचना पर पहूँचे थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया । घटना को संबंध में पीड़ित युवक सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा निवासी मो हासिम पिता मो इदरीश ने बताया कि मैं सिमरी बख्तियारपुर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 20 हजार रूपया की निकासी कर ब्लॉक चौक स्थित एक दवा दूकान पर दवा खरीद रहा था तभी उच्चकों ने उसका थैला उड़ा लिया । जबतक दवा दुकान से इधर-उधर देखा व पता किया तो कोई पता नही चल सका कि किसने रूपये की थैली उड़ाया। इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही कुछ लोगों से पुछताछ भी की गई जल्द ही मामले का उद्भेदन कर ली जायेगी


