
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
नगर पंचायत के कला भवन में रविवार दोपहर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कर्पूरी जयंती समारोह आयोजन कि गई।
प्रखण्ड अध्यक्ष मो सैयद हैलाल असरफ की अध्यक्षता में संचालित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता प्रो अमरेंद्र कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सदियों से दबे-कुचले वर्गो में न केवल राजनीतिक और सामाजिक चेतना जगायी, बल्कि उन्हें ताकत भी दी।उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार में जन्म, संघर्षपूर्ण जीवन और फिर मुख्यमंत्री की कुरसी तक की राजनीतिक यात्रा अनुकरणीय है।
वही राजद प्रखण्ड अध्यक्ष हैलाल असरफ ने कहा कि आज के दौर में जब राजनीतिक मूल्य, निष्ठा, ईमानदारी एवं सैद्धांतिक प्रतिबद्धता सवालों के घेरे में है, कर्पूरी ठाकुर पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक दिखते हैं और यही कारण है कि सभी राजनीतिक दल और हर वर्ग के बीच उन्हें शिद्दत से याद किया जाता है, उनका सादगी भरा जीवन, कमजोर तबकों के लिए चिंता और उसूल पर आधारित राजनीतिक ईमानदारी पथ-प्रदर्शक है. बैठक को जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, जिला महासचिव मो नईम उद्दीन, प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव मो हासिम साहेब आदि ने भी सम्बोधित किया.इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष शाकिद असरफ, अल्पसंख्यक प्रखण्ड अध्यक्ष शहवाज इमाम, पंचायत अध्यक्ष शिवनारायण यादव, सजत यादव, अशोक यादव, बबन पहलवान, योगी साह, कारी चौधरी, अफरोज आलम, मैराज आलम, प्रखण्ड सचिव अब्दुल हक असरफ, सिराज, भरत यादव, सुरेंद्र यादव, मो रागिव सहित अन्य मौजूद थे।
फोटो – समारोह की तश्वीर


