
रायपुरा व सरडीहा पंचायत के पैक्स ने कोर्ट नालसी के आधार पर दर्ज कराया मामला
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
सहरसा जिले के सौरबाजार बाजार प्रखंड के चिकनी गांव स्थित सहरसा राईस के मालिक पिता-पुत्र पर कोर्ट नालसी के आधार पर बख्तियारपुर थाना में गबन की प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रायपुरा व सरडीहा पंचायत के पैक्स प्रबंधक व पैक्स अध्यक्ष ने करीब 40 लाख 40 हजार 440 रूपये मुल्य के करीब 24 सौ 34 क्विंटल धान गबन कर लेने का आरोप लगाया है ।
क्या है मामला- खरीफ फसल 15-16 में राज्य सरकार ने सभी पैक्सों को सरकारी स्तर पर किसानों से धान खरीद कर उसे जिला से अनुबंधित राईस मिलों के माध्यम से मीलिंग करा कर जिला एसएफसी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था इसी निर्देश के आलोक में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रायपुरा पंचायत व सरडीहा पंचायत के पैक्स ने सौरबाजार प्रखंड के चिकनी गांव स्थित सहरसा राईस मिल के मालिक मो नकीब आलम पिता मो रफी अहमद के साथ मिल कर उसे धान दिया।रायपुरा पैक्स ने करीब 1600 सौ क्विंटल जिसका सरकारी मुल्य करीब 26 लाख 56 हजार रूपये होता है की धान खरीदा की वही सरडीहा पैक्स ने करीब 834 क्विंटल जिसका सरकारी मुल्य करीब 13 लाख 84 हजार 440 रूपये होता है की खरीद कर उसे चावल मीलिंग के लिये दिया।लेकिन करीब एक साल तक टाल मटोल के बाद भी ना तो राशि दी गई ना ही चावल ही उपल्बध कराया गया । इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि कोर्ट नालसी के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है ।


