
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती
बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना पुलिस ने वुधवार की रात्रि गुप्त सुचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मुबारखपुर गांव से माठा गांव निवासी एक कुख्यात अपराधकर्मी मो समीम को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।
उक्त अपराधकर्मी पर ऐनी गांव निवासी दर्जनों कांडों को अंजाम देने वाला रौशन सिह की हत्या कुख्यात अपराधी नील सागर यादव के साथ करने का आरोप है। इस संबंध में सलखुआ थाना कांड संख्या 125/15 दर्ज है। इस गिरफ्तारी के संबंध में सलखुआ थाना के थानाध्यक्ष तरूण कुमार तरूणेश ने बताया कि गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी कि कई कांडों को अंजाम देने वाला कुख्यात अपराधी मों समीम किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने हेतू थाना क्षेत्र में बिजरण करते देखा गया है । पुलिस ने अपना जाल बिछा वुधवार की रात्रि मोबारखपुर गांव से सड़क के किनारे मोबाईल पर किसी से बातचीत करते हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुछताछ के बाद मो समीम ने कुख्यात अपराधी रौशन सिह की हत्या कुख्यात नील सागर के साथ करने की बात कबूल की है।
अपने कबूलनामा में मों समीम ने कहा है कि जून 15 के एक दिन माठा गांव के समीप हमकों नील सागर व रौशन सिह मिला उक्त दोनो ने मुझें मोबारखपुर गांव स्थित एक कच्ची सड़क पर साथ ले गया जहां रौशन सिह व नील सागर के बीच रूपया बटबारा को लेकर आपस में बातचीत के क्रम में झगड़ा होने लगा इसी बीच दोनों अपना-अपना हथियार निकाल एक दुसरे पर तान दिया। इसी बीच नील सागर ने गोली चला दी जो रौशन सिह को लगी वह वहीं ढ़ेर हो गया। हमदोनों ने मिल कर पहले से बनें एक गड्डे में रौशन सिह की शव को ठिकाने लगा फरार हो गया।
थानाध्यक्ष तरूणेश ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मों समीम को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया।
बताते चले कि जून 15 में कुख्यात रौशन सिह की हत्या सलखुआ थाना क्षेत्र के मोबारखपुर गांव स्थित बहियार में कर उसके शव को चौर के किनारे बने एक गड्डे में गांर दिया गया था। पुलिस एक हत्या कांड(वार्ड पार्षद पुत्र सारी यादव) में उसके शव को खोजबीन के लिये वहां गई थी तो वह शव बरामद किया गया जो पहचान के बाद रौशन सिह का निकला था।


