
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
प्रखंड के सिटानाबाद उत्तरी पंचायत के वार्ड नम्बर दो स्थित कुमेदान टोला में महादलितों के एक टोले का आवागमन का रास्ता रोके जाने का मामला प्रकाश में आया है।
मंगलवार को कुमेदान टोला के सैकड़ो ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाते हुये समस्या का सामाधान करने की मांग की है। एसडीओ को दिये आवेदन में मनोज राम, नरेश राम, लुखन राम, संजय राम, सिकन्दर राम, दिनेश राम, ललिता देवी, सीता देवी, मीरा देवी, चंदा देवी , अकाली देवी, डोली देवी आदि ने कहा कि हमलोगों को घर से निकलने का पुश्तैनी रास्ता एक मात्र है जो सरकारी चबूतरा रामटोला कुमेदान टोला से विश्व बैंक रॉड से जुड़ा है, उसी रास्ते से हमारे पुश्तैनी परिवार के सदस्य चलते आ रहे है।उक्त रास्ता पर वर्ष 2008 में सरकारी मद से सड़क बना हुआ है।उक्त रास्ते पर सरकारी योजना नम्बर 45 / 2016-17 से वार्ड नम्बर दो में विश्व बैंक रोड से उत्तर की ओर कैलू राम के दरवाजा तक मिट्टी एवं सोलिंग का कार्य हो रहा था।
जिसपर वकील चौधरी, सीता देवी, अशोक चौधरी, सुनील चौधरी, अमित चौधरी, कैलू राम, उमेश राम, मंजू देवी, अनिल राम ने उक्त रास्ते को जबरदस्ती हथियार के बल पर रास्ता निर्माण कार्य करने से रोकते है और हमलोगों का यातायात बाधित किया जाता है और जब हमलोगों ने उक्त विपक्षी को रास्ता को अवरोध करने से मना किया तो हमलोगो के साथ नजायज हरकत करने लगे और हमलोगों को मारपीट करने पर उतारू हो गये और धमकी दिया कि कोई रास्ते पर निर्माण कार्य करवायेंगे तो सभी को एक तरफ से गोली मारा जायेगा. वही छह फरवरी की शाम को रात आठ बजे सभी विपक्षी ने अपने हाथ में देशी पिस्तौल से फायरिंग की और बोला दिया।वही इस सम्बन्ध में अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच कर कार्यवाई की जायेगी।
फोटो :-


