
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती ।
अनुमंडल अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में कार्यरत एक एएनएम के ढ़ाई वर्ष के बेटे को चुरा कर भाग रहे बच्चा चोर ने सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस को देख बच्चा छोड़ फरार हो गया। बाद में एक एक एएनएम के द्वारा पहचाने जाने पर मां को बच्चा सुपूर्द किया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत एएनएम शोभा कुमारी जो वर्तमान में सहरसा जिले के महिषी पीएचसी प्रतिनियुक्त है ने सुबह अपने अस्पताल परिषर आवास से अपने ढ़ाई वर्षीय पुत्र मयंक राज को नौकरानी के साथ छोड़ अपने कार्य पर चली गई इसी बीच नौकरानी के नजर से बचा कर बच्चा चोर ने बच्चे को लेकर फरार हो गया। नौकरानी के द्वारा नही देखे जाने पर वह आस पास बच्चे को खोजना शुरू कर दी पर उसका कहीं पता नही चला आसपास के लोग भी बच्चे की खोजबीन की पर कोई पता नही चला।
इसी बीच रेलवे स्टेशन से खबर आई की एक बच्चा रेल पुलिस के पास लबारिस हालत में रोते बिलखते मिला है सयोग से स्टेशन पर उस वक्त अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत एक एएनएम अम्बिका कुमारी की नजर भीड़ पर पड़ी तो देखा की वह बच्चा शोभा कुमारी का है। तत्काल रेल जीआरपी के सिपाही रौशन कुमार ने बच्चे की मा को खबर कर बच्चे उसके हवाले कर दी।
आमजनों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल व्यात है कि अब यहां भी बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हो गया है सभी इस बात की आशंका होने लगी है की कहीं इस वाक्य का शिकार वह भी नही हो जाय।


