
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती ।
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित स्टेशन चौक पर सोमवार की देर शाम एक चोर को स्थानिय लोगों ने चोरी कर भागते हुये रंगे हाथ पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया । तब तक लोगो ने जमकर चोर की धुनाई कर दी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार शाम स्टेशन चौक स्थित नवाब मार्केट के प्रथम तल पर स्थित बैंक ऑफ इण्डिया से एक ग्राहक आठ हजार रूपये निकाल झोले मे घर ले जा रहा था,बैंक से नीचे उतर कुछ दूर जाने के उपरांत पहले से घात लगाये चोर ने ग्राहक के हाथ से झोला छीन भागने लगा.जिस पर ग्राहक ने चोर-चोर चिल्लाना शुरू किया.जिसके बाद कुछ लोगो ने दौड़ कर चोर को बहुत मुश्किलो से पकड़ा.तत्पश्चात, उपस्थित लोगो ने चोर की जमकर धुनाई की और उससे पैसे से भरा झोला लिया.तत्पश्चात, पुलिस को खबर की गई जिसके बाद बख्तियारपुर पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में ले पुछताछ कर रही है। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि पकड़ा गया चोर का नाम अनुज कुमार (12 वर्ष) है जो कटिहार का रहने वाला बताया जा रहा है.वही इसके सम्बन्ध कोढ़ा गैंग से भी बताये जा रहे है उन्होने ने कहा कि चोर के परिजनों को सुचना दी गई है।
यहां यह बता दे कि चोरों के फैक्ट्री के नाम से चर्चित कटिहार जिले के कोढ़ा के अपराधियों ने इससे पूर्व भी जिले में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है.यह गैंग बैंक से रुपये लेन देन करने वाले लोगों को यह अपना निशाना बनाता है.इस गैंग में बच्चे से लेकर बड़े तक शामिल होते है और यह शातिराना ढंग से खुजली उत्पन्न करने वाला पाउडर शरीर पर फेंक देता है और जिससे शरीर मे खुजली होने लगती है और इसी दौरान वो रुपये के थैली ले के फरार हो जाता है।


