व्हाट्स अप पर भेजी गयी सड़क को देखता भी नहीं
महेंद्र प्रसाद सहरसा
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक नंबर जारी करते हुए बिहार वासियो से अपील किया था की व्हॉट्स अप नंबर पर सड़क की फोटो भेजिए हम आपकी सड़क बनवा देंगे। सरकार सिर्फ हवा हवाई एवं अखवार, चैनल में ही बिहार का विकाश कर रही है । दावे तो बड़े बड़े किये जाते है लेकिन सचाई कोसो दूर है। जो उपमुख्यमंत्री ने व्हाट्स अप नंबर जारी किया था उस नंबर पर जर्जर सड़क की फोटो 3 जुलाई को भेजा गया था। आश्चर्य जनक बात यह है की सड़क बनाने की बात तो दूर 6 जुलाई तक व्हॉट्स अप देखा तक नहीं। इससे पता चलता है की बिहार में सिर्फ घोषणा की सरकार है। बस पेपर, चॅनल में पढ़ लीजिये आपका विकाश हो गया। सवाल यह है की जब सर्कार की ऐसी ही मानसिकता हे तो फिर झूठा ढिंढोरा क्यों पिट रही है। उपमुख्यमंत्री स्पस्ट करे की जो नंबर जारी किया गया था जनता को बरगलाने के किये या फिर समन्धित बिभाग के अधिकारी के खिलाफ करवाई करे। ये तो जनता के साथ सरासर धोखा है।
सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा- खगरिया एनएच 107 की जर्जरता की फोटो भेजी गयी थी। लेकिन सड़क ठीक की बात तो दूर व्हॉट्स अप देखा तक नहीं।



