
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ब्रजेश भारती।
बख्तियारपुर पुलिस सर्किल के बनमा-ईटहरी में गत 30 नवम्बर को हुये चर्चित कृष्ण कुमार हत्याकांड के एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हत्यारोपी को पास से एक मोबाईल भी बरामद की गई है जिसको पुलिस खंगाल रही है। गिफ्तारी के संबंध में बताया जाता है कि स्थानिय नेताओं के दबीश के बाद बनमा ओपी पुलिस ने गप्त सूचना के आधार पर खगड़िया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर बस स्टैंड से मो दिलवर आलम को धर दबोचा गया । ओपीध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया कि कृष्ण कुमार हत्याकांड का यह मुख्य आरोपी है। जिसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है उन्होने बताया की कृष्ण कुमार हत्याकांड में मृतक के भाई ने चार लोगों मो सीजो, मो दिलवर, मो सफी एवं मो वकील हाफीज को नामजद किया था जिसमें एक को आज गिरफ्तार किया गया बाकी बचे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वही परिजनों का कहना है कि आरोपी खुलेआम फोन पर धमकी दे रहा है पुलिस ने हत्याकांड के 10 दिन बाद भी एक आरोपी को अब तक गिरफ्तार किया है। अब भी पुलिस पकड़ से तीन आरोपी फरार है।


