

प्रशासनिक उदासीनता के कारण पीस रहे भारत गैस एजेन्सी के उपभोक्ता
मित्रों,मैं शहीद राजनंदन भारत गैस एजेंसी सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) बिहार का उपभोक्ता हूं.दो दिन पूर्व ही मेरे घर में गैस समाप्त हो गया है.मेरी बेटी लकड़ी व कागज के टुकड़े पर किसी तरह भोजन पकाकर परिवार के सदस्यों को उपलब्ध कराती है . जबकि मेरे परिवार में दो दो कार्ड का नम्बर लगा हुआ है.एजेंसी द्वारा ससमय गैस उपलब्ध नहीं कराने पर मेरे जैसे करीब पांच हज़ार उपभोक्ता त्रस्त हैं.गैस एजेंसी पर आये दिन हंगामा होते रहता है.जिसकी खबर अख़बारों में हमेशा प्रमुखता से प्रकाशित होती रहती है.बावजूद स्थानीय,जिला प्रशासन.भारत गैस एजेंसी के वरीय पदाधिकारियों व खाद्य आपूर्ति विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है.आखिर उपभोक्ता कब तक उपरोक्त विभाग के उदासीनता की चक्की में पिसाते रहेगें.इस एजेंसी की व्यवस्था दुरुस्त करवाने में साथियों से अपेक्षित मदद की आशा रखता हूं।
रिपोर्ट – भुक्तभौगी उपभौक्ता सह वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार (प्रभात खबर)

