
अनुमंडल के बनमाईटहरी के बौड़वा गांव में हुई घटना।


सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ब्रजेश भारती ।
अनुमंडल के बनमा ईटहरी प्रखंड के रसलपुर पंचायत के बोड़वा गाँव में वुधवार को राजकुमार यादव की 10 वर्षीय पुत्री बिट्टू कुमारी की मौत बाढ़ के पानी से भड़े गड्डे में डुब जाने के कारण हो गई। दोपहर में गांव के बगल स्थित सड़क किनारे शौच करने के लिए गयी पांव फिसल जाने के कारण गड्ढे में चली गयी। हल्ला सुन ग्रामीण पहुँच उसे निकाला। इलाज हेतु सोनवर्षा पीएचसी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। असमय घर के एक मासूम की मौत हो जाने से परिजनों मे शौक की लहर दौड़ परी है। बच्ची के घर वाले का रो रो कर बुरा हाल है। पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ने पीड़ीत परिजनों के इस शौक के घड़ी में धैर्य रखने का ढांढश बंधाया। वही पंचायत वासियों से अपील की है की अभी बाढ़ का समय है गांव के आसपास सभी छोटे बड़े गड्डे में पानी भर गया है आये दिन बच्चे के पानी में डुबने की खबर मिल रही है इसलिये बच्चों पर विषेश नजर रखे। वही ओपीध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सहरसा भेज दिया।

