सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा सड़क मार्ग पर रायपुरा के समीप सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गया। छात्र की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी।वही पांच अन्य छात्र घायल हो गया।घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर फरार हो गया।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।वही घायलों को ईलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। मृतक छात्र नगर पंचायत के कानुटोला निवासी राजकिशोर पौद्दार का 17 बर्षीय पुत्र इंटरमिडिएट का छात्र राजेश कुमार बताया जाता है वही इस हादसे में घायल छात्र पोस्टआफिस गली निवासी सुमन कुमार,मस्जिद गली निवासी मो अमीर,शांति गली निवासी अमन यादव,दिवाकर कुमार व गंज निवासी रविन्द्र कुमार का ईलाज स्थानिय अस्पताल में किया गया सभी छात्र ट्रेन रद्द होने की वजह से टेम्पू से कोचिंग पढ़ने सहरसा जा रहा था।
इस हादसे के संबंध में बताया जाता है की सोमवार सुबह सवा छह बजे के करीब मृतक 17 वर्षीय छात्र राजेश कुमार रोजाना की भांति घर से कोचिंग पढ़ने को लिये अपने दोस्तों के साथ निकला,समस्तीपुर-सहरसा पेसेन्जर ट्रेन के रद्द होने की वजह से सभी छात्र स्टेशन चौक से टेम्पू पकड़ सहरसा पढ़ने के लिये चला जैसे ही टेम्पू रायपुरा चौक के समीप से गुजर रहा था,सहरसा की ओर आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को चपेट में ले लिया जिसकी वजह से टेम्पू में सवार छात्र राजेश कुमार टेम्पू से नीचे सड़क पर गिर गया छात्र के गिरते ही वह ट्रक के चक्के के नीचे आ गया ट्रक का टायर छात्र के सर को रौंदते हुऐ निकला गया तत्काल घटना स्थल पर ही उस छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियो का कहना था की जैसे ही छात्र का सर टायर के नीचे आया कुछ फटने की तेज आवाज हुई जबतक लोग कुछ समझते कोहरे का फायदा उठा ड्राईवर ट्रक लेकर फरार हो गया।
हादसे के बाद आक्रोशित छात्रों ने सबसे पहले बख्तियारपुर थाना पहुंच जमकर हंगामा मचाते हुऐ पुलिस बल से उलझने लगा। वहां से सभी छात्र स्टेशन चौक पहुंच चौक पर टायर चला सड़क जाम कर जमकर हंगामा कर ट्रेन व दुकाने बंद करवाने गले। देखते देखते बाजार के दुकानों के सटर बंद होने लगे।छात्र इतने आक्रोशित थे की कोई जनप्रतिनिधि या प्रसाशनिक स्तर के लोग सामने नही आ रहे थे।छात्रों के आक्रोशित होते देख सिमरी एसडीओ सुमन प्रसाद, डीएसपी अजय नारायण यादव स्टेशन चौक पहुच स्थिती पर नजर रखा। वही सीओ धमेन्द्र पंडित सहित बख्तियारपुर सर्किल क्षेत्र के सभी थानों के थानाध्यक्षों को पुलिस बल के साथ जामस्थल स्टेशन चौक पर तैनात कर दिया गया। इनलोगो ने आक्रोशित छात्रों से वार्ता के लिये स्थानिय जनप्रतिनिधियों रितेश रंजन,पूर्व नगर उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की,लोजपा नेता चांद मंजर ईमाम,कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन स्वर्णकार,छात्र नेता हसनैन मोहसीन,डेरिंग मौनू से सहयोग ले आक्रोशित छात्रों से वार्ता किया छात्रों का कहना था की जबतक मृतक को आन द स्पाट उचित मुआवजा व फरार ट्रक का पता नही लगेगा हमलोग नही मानेगे करीब दो घंटों तक चली वार्ता को बाद छात्र इस बात पर माने की तत्काल मृतक छात्र के परिजनों को कबीर अत्योष्ठी की राशि के साथ अन्य प्रावधान अनुरूप सरकारी लाभ जल्द दिलाया जायेगा इसी आश्वासन पर उग्र प्रर्दशनकारी माने व मामला शांत हुआ।
इस संबंध में डीएसपी अजय नारायण यादव ने बताया की अज्ञात ट्रक व चालक के विरूद्ध बख्तियारपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत स्वय पुलिस बल के सहयोग से फरार ट्रक की खोजबीन शुरू कर दिया है।बख्तियारपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जल्द आरोपी ड्राईवर व ट्रक की पहचान कर ली जायेगी।
उधर बख्तियारपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



