
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रीता चौधरी के नगर मुख्यालय से गायब रहने से विकास कार्य ठप पड़ गया है । नगर उपाध्यक्ष रौशन आरा सहित आठ पार्षदों ने लिखित शिकायत कर इस समस्या के निदान की गुहार लगाई है।
वजह से आम लोगो को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नही हो पा रहा है।इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए वृद्ध महिलाये, विधवा, विकलांग तीन माह से कार्यालय का चक्कर लगा रहे है परंतु आजतक उनके खाते को फ्रिज कर सामाजिक सुरक्षा कार्यालय को नही भेजा जा सका है।
नगर विकास एवं आवास विभाग पटना के पत्रांक 237 / 27 जनवरी 2017 से वित्तीय वर्ष 2017-18 हेतु सब के लिए आवास (शहरी) योजना के तहत लाभुकों की सूचि दस फरवरी 2017 तक विभाग में जमा करने का निर्देश प्राप्त हुआ था, लेकिन आजतक आवास योजना की सूची नही भेजी जा सकी है।
कार्यपालक पदाधिकारी के मनमाने रवैये के कारण वित्तीय वर्ष 2015-16 में सूची नही जमा करने के कारण नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर उक्त वित्तीय वर्ष में आवास योजना के लाभ से वंचित रह गया है जिसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी जिम्मेवार है। इसके साथ ही बिहार सरकार की चल रही महत्वपूर्ण योजना हर घर नल-जल योजना की निविदा आजतक नही निकाली जा सकी है। कार्यपालक पदाधिकारी के एक सप्ताह से बाहर रहने के कारण मुख्यमंत्री नली-गली योजना का निविदा प्रकाशित होने के उपरांत संवेदक रोज प्लेजिंग करने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। ऐसे में संभावना यह है कि उक्त योजना निष्पादन भी ससमय नही हो पायेगा।वही इस संबंध में एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच कर कार्यवाई की जायेगी।


