

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
कोशी क्षेत्र के पुलिस के लिये सिरदर्द बन चुके कुख्यात कौशल यादव आखिर कार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। वुधवार अहले सुबह सहरसा जिला पुलिसबल व करीब आधा दर्जन विभिन्न थानों की पुलिस ने बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी के मोहनिया गांव से गिरफ्तार किया। सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी अजय नारायण यादव ने बताया कि जिला पुलिस के द्वारा आपरेशन को अंजाम दिया गया है हमलोगो ने सहयोग कर जिला को सुपूर्द कर दिया है। हथियार व अन्य लोगो की गिरफ्तारी के संबंध में पुछे जाने पर उन्होने ने कहा की गोपनियता की बजह अभी कुछ नही का जा सकता है।
इस गिरफ्तारी के संबंध में बताया जाता है की कुछ दिनों से जिला अन्तरगर्त हो रहे अपराधी बारदातों में कौशल यादव के हाथ होने का प्रमाण पुलिस को मिल रहा था। गत 13 दिसंबर को जिला के सौरबाजार थाना क्षेत्र के हनुमाननगर चकला में अपराधियों ने पेट्रोल पंप से डेढ़ लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है जिसमें कौशल यादव भी सामिल था। उस घटना में सामिल कुछ अपराधीयों के मोबाईल को सर्विलांस पर रखा गया था पुलिस ने सबसे पहले बनाम ओपी क्षेत्र के जमालनगर पंचायत के हथमंडल गांव से दो लोगो को गिरफ्तार किया फिर एक अन्य की गिरफ्तारी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र ये किया वहां से इनलोगो के निशान देही पर कौशल यादव के पैतृक गांव को टारगेट किया गया और बड़ी सफलता प्राप्त कर ली।गिरफ्तार कौशल यादव से पुछताछ चल रही है उसके निशान देही पर विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है। इस आपरेशन में जिला पुलिस के अलावे सौरबाजार,बनमा ओपी,सलखुआ,बलवाहाट आदि थानों के थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल सामिल होने की सुचना है।


