

ब्रजेश भारती

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ।
एक सप्ताह के अन्दर अपराधी की गिफ्तारी नही होने पर उग्र होगा आंदोलन
पुलिस के द्वारा कृष्ण कुमार हत्याकांड के आरोपी को अबतक गिरफ्तार नही किये जाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है शुक्रवार को सोनवर्षाराज के पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने पीड़ीत व्यवसायी के घर कैंजरी गांव पहुंच संत्वाना देते हुये हत्याकांड से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करते हुये परिजनों से न्याय दिलाने का भरोसा दिया साथ ही अबतक इस कांड के हत्यारोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार नही किये जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुये कहा कि घटना के एक सप्ताह बाद भी अपराधियों की गिफ्तारी नही होना घोर लाहपरवाही का परिणाम है, हत्यारा खुलेआम घुम रहा है पुलिस एक सप्ताह बाद भी अभी तक एक भी अपराधी को हिरासत में नही ले सकी है ।उन्होने पत्रकारो को बताया कि कृष्ण कुमार के हत्यारो को किसी भी सुरत में बख्सा नही जायेगा।उन्होने कहा कि आज कृष्ण कुमार के परिजन दहसत में जीवन काट रहे है जो गलत है उन्होने परिजनों को भरोसा दिलाया की अब मुन्ना आ गया है किसी भी हाल में न्याय दिला कर रहेंगें।अगर एक सप्ताह के अन्दर अपराधीयों को पुलिस गिरफ्तारी नही होने पर हम और हमारी पार्टी जिला मुख्यालय मे एक साथ अनिश्चित कालीन घरना पर बैठेंगे।पूर्व विधायक के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण साथ थे इन लोगो का भी कहना था कि हमलोग भी न्याय दिलाने में आपके साथ है।यहा बताते चले कि बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बनमा-ईटहरी ओपी के तरहा गांव स्थित भलुआहा बहियार के समीप गत 30 नवम्बर की देर शाम बीज व्यवसायी कृष्ण भगत की गोली मारकर कर दी गई थी । विधायक के साथ भाजपा नेता पवन केडिया दिनेश सिंह पंचायत के मुखिया मनोज रजक पवन यादव समेत श्रवण भगत विवेक कुमार रवि कुमार संजय भगत सुघीर भगत सुभाष भगत सोनू कुमार बिजय भगत बिजेन्द्र भगत पंकज भगत रामप्रवेश भगत राजू भगत बिरेन्दर भगत शिवशंकर भगत अमीत कुमार टिंकू दिलीप कुमार भगत,विष्णु कुमार आदि लोग मौजूद थे ।

