

महेंद्र प्रसाद,


सहरसा।
सहरसा में अघोषित कर्फयू, घर घर घुसा बारिस का पानी
विगत एक सप्ताह से हो रही रुक रुक की बारिश ने सहरसा के घर घर में पानी घुसा दिया। कोसी कमिश्नरी मुख्यालय सहरसा मुख्यालय की स्थिति यह हे की हर सडक, मुहल्ला यहाँ तक की घर घर में पानी घुसा है। सहरसा मुख्यालय में जिस मुहल्ले में जाये आपको पानी ही पानी मिलेगा। लोगो की माने तो ऐसी स्थिति तो वर्ष 2008 में भी सहरसा का ऐसी गंभीर स्थिति है। सड़क पर लगभग तीन से चार फ़ीट पानी जमा है। कई सरकारी कार्यालय में पानी प्रवेश कर गया है।
सहरसा के नगर परिषद् तो कुंभकर्णी नींद सोये है। सहरसा शहर में हर तरफ पानी ही पानी है। लोगो को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हलाकि बारिश की पानी विगत एक सप्ताह से पानी जमा था, लेकिन शनिवार की रात भर हुई बारिश ने रही कसर पूरा कर दिया। लोगो में नेता एवं नगर परिषद् के खिलाफ आक्रोश है।

