
ब्रजेश भारती
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा,।


हजरत शाह जलालउद्वीन अशरफी के मजार पर चादर चढ़ाया गया
अनुमंडल के बनमा-ईटहरी प्रखंड के घौड़दौर गांव में शनिवार को सलाना उर्स के मौके पर शानदार कव्वाली व जलसे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कड़ाके की ठंड के वावजूद बड़ी संख्या में लोग इस उर्स में सामिल हुये।सबसे पहले उर्स का शानदार आगाज हजरते मखदुम शादिक रहमतुल्ला अलेय के खलीफा हजरज शाह जलालउद्वीन अशरफी के घौड़दौर गांव स्थित मजार पर चादर चढ़ाया गया।चादरपौसी में कई नामचीन हस्तियों ने भाग लिया।उसके बाद जलसे का आयोजन किया गया जिसका आगाज तैलावते कुरान से हाफिज तहसीन आलम के द्वारा किया गया तदउपरांत शेरे शायरी का दौर शुरू हुआ जिसमें मशहुर शायर शकील सम्भली मुरादाबादी,गौहर जमाली ईलाहाबादी व अब्दुल जब्बार दिलखुश सहरसाबादी के द्वारा पेश कि गई शायरी पर उपस्थित दर्शकों ने दिलखौल कर तारिफ की। शेरे शायरी के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये धर्म गुरू सैयद साजिद अशरफ ने कहा कि इंसान को उपर वाले ने नेक रास्ते पर चलने को कहा है आज हर तरफ मतभेद,द्वेश,इष्र्या इंसानों के बीच कायम हो गया है इससे नेक दिलवाले बचे। उन्होंनेे मुस्लमानों से अपील कि आज आमजन अपनी रोजी रोटी के लिये जिस तरह लोगों को तकलीफ दे रहें है ये इस्लाम में नही कहा गया है इससे आज बचने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा की इस देश के सभी लोग खुशहाल रहें हर तरफ खुशहाली और अमन चैन बने रहें यही उपर वाले से दुआ करते है एक दिन हमार मुल्क दुनिया के नक्शे पर सबसे उपर हरेक मामले में गिना जाये यही हर वक्त दुआ करतें हैं।इनके संबोधन के बाद शानदार कव्वाली का आयोजन मसहुर कव्वाल ईमरान आलम भागलपुरी के दिलकश कव्वाली से उपस्थित दर्शक रात भर कड़ाके की ठंड से बेपरवाह झुमतें रहें। महबुब आलम व अयर जिया के मंच संचालन कार्यक्रम आयोजित हुई।इस अवसर पर जावेद अख्तर उर्फ गुडडों,सुहैल अहमद,डा जाहिद अख्तर,मो साजिद अख्तर,जफर आलम रिजवी,अब्दुल मन्नान अशरफ,अबू सूफियान,तुफैल अहमद,अब्दुल रब,र्मिजा गालिब आदि मौजूद रहें।

