


ब्रजेश भारती
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ।
थाना से सौ मीटर की दूरी पर दो घरों में हुई चोरी से क्षेत्र में फैली सनसनी
सोमवार रात्रि चोरो ने दिया घटना को अंजाम
तीन लाख लागत की चोरी का अनुमान,पुलिस गस्ती तेज करने की उठी मांग
बख्तियारपुर थाना चौक के समीप सोमवार रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा दो खाली पड़े मकानों में चोरी कर ली गई । इस चोरी की घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। इस संबंध में थाना को दिये आवेदन में चोरी का शिकार हुए गृहस्वामी रामचन्द्र पोद्दार एवं खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैशर के निजी सुरक्षाकर्मी पृथ्वी चन्द्र यादव ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर हमलोग अपने गाँव बनमा इटहरी अंतर्गत रसलपुर गये थे और जब मंगलवार सुबह लौटकर आये तो घर के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त था.वही रामचन्द्र पोद्दार ने बताया कि हमारे घर में अटैची से सोने का दो चेन, कमर का डरकस, एक जोड़ा कान का बाली, कान का टॉप्स एवं पांच हजार रुपया सहित कुछ कीमती कपड़े की चोरी हुई है.वही दूसरे गृहस्वामी पृथ्वी चन्द्र यादव ने बताया कि घर में रखे बक्से का ताला तोड़ कर पांच पीस सोने की बाली, सोने की अंगूठी, एक सोने की चकती, दो नकमुन्नी और पांच सौ रुपया ले उड़े.वही घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि दिये गए आवेदन की जांच पड़ताल कर उचित कार्यवाई की जायेंगी।

