
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती ।
बख्तियारपुर थाना के रायपुरा पंचायत के भौराहा गॉव में एक मजदूर से जबरन सादे कागज पर हथियार का भय दिखा कर हस्ताक्षर करा लेने का आरोप पंचायत के उपमुखिया सहित अन्य पर लगा है।
इस संबंध में पीड़ीत मजदूर ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। दिये गये आवेदन में पीड़ित मजदूर सुबेदार शर्मा ने कहा है कि रायपुरा पंचायत के उपमुखिया रामचंद्र सिंह के अलावे अरविंद सिंह ,रामलखन शर्मा पर जबरन अगवा कर भौराहा स्कूल पर ले जाकर हाथ पैर बांधकर पहले मारपीट किया फिर हथियार का भय दिखाकर जबरन सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। साथ ही इस घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से हाथ धोने की धमकी दिया। वही इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि दिये गये आवेदन की जॉच प्रताल किया जा रहा है ।


