

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रखंड के माहखड़ पंचायत के पंचायत भवन में आम सभा का आयोजन किया गया।मुखिया सगुफ्ता प्रवीण की अध्यक्षता व रोजगार सेवक उपेन्द्र प्रसाद पासवान की उपस्थित में आयोजित इस आमसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। रोजगार सेवक ने बताया की राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में वित्तीय वर्ष 16-17 के लिये मनरेगा कार्यक्रम के तहत योजना ली गई जिसमें प्रमुख योजनाओं में जिनके पास दस से अधिक पशु है वैसे लोगो के यहां पशु शैड का निर्माण,बीपीएल परिवारों के वासडीह में मिट्टी की भराई,किसानों के लिये खेत में सिचाई के लिये मैड़ का निर्माण, इक्छुक व्यक्ति के निजी जमीन में वृक्षारोपण,पानी निकासी के लिये गली नाली का निर्माण व पक्कीकरण कार्य वही पौखर की उराही व नया पोखर का निर्माण करने सहित अन्य योजनाओं का चयन किया गया है।इस अवसर पर सुरेश प्रसाद यादव,डा मो सोहराब,मो अनवर,बालेश्वर शर्मा,रमेश यादव,सदानंद मेहता,मुकेश मेहता,जहुर आलम,गजेन्द्र यादव,विनोद यादव,जर्नादन सादा,मुकेश यादव आदि मौजूद थे।



