
JAMSHEDPUR
वीमेंस कॉलेज में बृहस्पतिवार को रूसा सेल की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केयू की पूर्व कुलपति सह वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉ शुक्ला महांती ने की। जानकारी दी गई कि केन्द्र और राज्य द्वारा प्रायोजित योजनाओं में वित्तीय पारदर्शिता तय करने के लिए कुछ आवश्यक बदलाव किये गये हैं। गत दिनों रूसा के झारखण्ड राज्य परियोजना निदेशालय द्वारा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उनका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्या के अलावा रूसा की समन्वयक डॉ. किश्वर आरा व नोडल अधिकारी डाॅ. दीपा शरण, डाॅ. रत्ना मित्रा, डाॅ. राजेंद्र कुमार जायसवाल, डाॅ. अन्नपूर्णा झा मौजूद थे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में डाॅ. जावेद अहमद, डाॅ. अविनाश कुमार सिंह सहित प्रधान सहायक विश्वंभर यादव आदि शामिल हुए।



