
टाटा ब्लूस्कोप स्टील के प्रबंध निदेशक रितेन चौधरी को वर्ल्ड लीडरशिप कांग्रेस की तरफ से ‘सीईओ ऑफ द ईयर 2021’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह मंच उद्योग जगत में से प्रभावी नेतृत्व को पहचानने का काम करता है।


अच्छे नेता कम्पनी के ध्येय को वास्तविकता में बदलने में मदद करते हैं – यह सूक्ति के लिए ‘श्री. चौधरी के नेतृत्व और व्यापार कौशल,’ उत्तम उदाहरण है । चुनौतीपूर्ण समय में कम्पनी के अच्छे प्रदर्शन और लाभदायक वृद्धि में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। वर्षों से टाटा ब्लूस्कोप स्टील ने श्री. चौधरी के मार्गदर्शन में न केवल बाजार और वित्तीय प्रदर्शन में, बल्कि ग्राहकों, शेयरधारकों और समुदाय में सर्वोत्तम गुणवत्ता का प्रदर्शन किया है । यह पुरस्कार उनके सभी प्रयासों का प्रतीक है ।
पुरस्कार प्राप्त करने पर श्री चौधरी ने कहा, “मैं अपने टाटा ब्लूस्कोप स्टील परिवार की ओर से इस पुरस्कार को बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। इन चुनौतीपूर्ण और परिवर्तनशील समय में, हमारी टीम ने आदर्श जोश और समर्पण का प्रदर्शन किया है । यह सम्मान उनकी ‘कार्य पटुता, टीम वर्क और उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता,’ इन सबके लिए एक प्रोत्साहन है ।”
टाटा ब्लूस्कोप स्टील एक भविष्य की ओर देखने वाली कम्पनी है जो निर्माण क्षेत्र के लिए विश्वस्तरीय कलर कोटेड स्टील उत्पादों और समाधानों के माध्यम से उत्कृष्टता प्रदान करने में विश्वास रखती है। टाटा ब्लूस्कोप स्टील ने सभी प्रगतिशील क्षेत्रों में (इंफ्रा, निर्माण, व्यावसायिक, आवासीय) अपने उपस्थिति के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन किया हैं और यह पुरस्कार इसी अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है ।

