Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ऑस्ट्रेलिया के प्रख्यात निर्देशक फिलिप नॉयस को अग्रणी सिनेमाई विरासत के लिए सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया
Breaking News

ऑस्ट्रेलिया के प्रख्यात निर्देशक फिलिप नॉयस को अग्रणी सिनेमाई विरासत के लिए सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 30, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

प्रसिद्ध आस्ट्रेलियाई निर्देशक फिलिप नॉयस को आज गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के भव्य समापन समारोह में सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में, दिग्गज फिल्म निर्माता ने 1978 में मुंबई में सिनेमा देखने के अपने पहले अनुभव को याद करते हुए भारतीय दर्शकों की हदय से सराहना की। नोयस ने उत्साह के साथ बताया कि यह अदभुद अनुभव था! ऐसा लगा जैसे मैं पहली बार फ़िल्म देख रहा हूँ। भारतीय दर्शक दूसरे सभी से अलग हैं- वे फ़िल्म की भावना में पूरी तरह इस तरह से डूब जाते हैं जैसे कि वे इसका हिस्सा हों। भारतीय दर्शकों जैसा कोई दूसरा नहीं है। नोयस ने भारतीय सिनेमा के व्यापक प्रभाव को स्वीकार करते हुए कहा कि भारत हर वर्ष फीचर फ़िल्मों का दुनिया का सबसे बड़ा निर्माता है।

महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को याद करते हुए, नोयस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पले-बढ़े हम सभी सत्यजीत रे के काम से प्रेरित थे। मैंने अपने काम में उनके दृष्टिकोण को खासकर कास्टिंग करते समय अपनाया है। सत्यजीत रे की तरह, जब मुझे अपनी फिल्मों के लिए स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता नहीं मिल रहे थे, तो मैंने जमीनी लोगों को कास्ट करने की कोशिश की।

उन्होंने सत्यजीत रे के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा की दुनिया में, हम फिल्म निर्माता सत्यजीत रे के ऋणी हैं जो किसी भी पुरस्कार से कहीं ज़्यादा है। उनका प्रभाव हमें मार्गदर्शन और प्रेरणा देता रहता है।

सिनेमा के भविष्य पर पर चर्चा करते हुए, नोयस ने फिल्म निर्माण की विकसित होती स्थिति पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हमें एक बार फिर सत्यजीत रे के सिनेमाई दर्शन गागर में सागर भरने की ओर मुड़ना चाहिए। जैसे-जैसे तकनीक विकसित होती है, वैसे-वैसे हमें भी विकसित होना चाहिए। फ़िल्मों भले ही छोटी हो पर विचारों को बड़ा होने दें। मेरा मानना ​​है कि यही सिनेमा का भविष्य है।

नॉयस ने इस अवसर पर आईएफएफआई महोत्सव के निदेशक शेखर कपूर की वैश्विक सिनेमा में उनके अटूट योगदान के लिए प्रशंसा की तथा उन्हें दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं के लिए प्रेरणा बताया।

फिलिप नोयस एक प्रसिद्ध और पुरस्कृत ऑस्ट्रेलियाई निर्देशक हैं। नोयस को उनकी उत्कृष्ट कथा प्रस्तुति की कला और रहस्यपूर्ण, सांस्कृतिक रूप से सशक्त फ़िल्म निर्माण में महारत के लिए जाना जाता है। नोयस की फ़िल्मोग्राफी में पैट्रियट गेम्स , क्लियर एंड प्रेजेंट डेंजर, साल्ट, द सेंट, द बोन कलेक्टर और कई अन्य जैसी प्रतिष्ठित फ़िल्में शामिल हैं। हैरिसन फ़ोर्ड, निकोल किडमैन, एंजेलिना जोली, डेनज़ल वाशिंगटन और माइकल केन जैसे प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ उनके सहयोग ने सिनेमा पर उनके स्थायी प्रभाव को रेखांकित किया है।

नॉयस को कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें एएसीटीए पुरस्कार और प्रतिष्ठित लॉन्गफ़ोर्ड लेल लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार शामिल हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा दोनों पर उनके प्रभाव को सम्मानित करते हैं।

प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार , आईएफएफआई द्वारा स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जो पहले मार्टिन स्कॉर्सेसे, बर्नार्डो बर्टोलुची, दिलीप कुमार, कार्लोस सौरा, क्रिज़्सटॉफ़ ज़ानुसी, वोंग कार-वाई और माइकल डगलस जैसे दिग्गजों को प्रदान किया जा चुका है। यह पुरस्कार सिनेमाई परिदृश्य को समृद्ध बनाने की दिशा में अद्वितीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.