
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा बीते कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु लॉकडाउन में 72 दिनों से चलाये जा रहे अभियान को अनवरत जारी रखते हुए, अपनी सेवा को आगे विस्तार दे दिया है, लाकडाउन -5 या अनलॉक-1 के 5 दिनों में 600 जरुरतमंद परिवारों के बीच राशन के पैकेट प्रदान किये, इसमें जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल थें, जहां रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं ने स्वयं जाकर जरुरतमंद परिवारों के बीच राशन पैकेट प्रदान किये, इसके साथ ही जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार के प्रयास से शहर के बच्चों के लिए कॉम्पैक्ट इंडिया द्वारा दिये गये सप्लीमेन्ट्री फूड पैकेट को भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदान किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के देखरेख में चल रहे मानव सेवा के सभी कार्यों रेड क्रॉस कार्यकर्ता अनुपम सिंहा, आशीष अग्रवाल तथा विशाल सिंह के नेतृत्व में रेड क्रॉस की टीम ने गांव गांव जाकर जरूरत के राशन के साथ बच्चों को सप्लीमेन्ट्री फूड प्रदान किया। शहरी क्षेत्र में रेड क्रॉस के कार्यकर्ता प्रमोद कुमार, डी. के. घोष, दीपक मित्रा, समीर दत्ता, चक्रवर्ती, राधेश्याम कुमार, हाफीजुल रहमान, राधाकांत वर्मा, केबीएस त्रिवेदी, समीर सरकार, उमेश राम, गोराचन्द मंडल, प्रभुनाथ सिंह, गीता सिंह, अशोक सिंह, एजाज अख्तर, रमेश दास, हरिश्चन्द्र सबलोक, अम्बर साहू, विनोद कुमार रिकी के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा सूचित घरों में साप्ताहिक राशन का पैकेट पहुंचाया जा रहा है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम ने आज शाम निर्णय लिया कि वह अपने राशन वितरण केन्द्र को आज 5 जून को प्राप्त राशन जरुरतमंदों की सूची के जरुरतमंदों को राशन पहुंचाने के बाद अपना केन्द्र बन्द कर देगा।



