जमशेदपुर।
सिने जगत की मशहुर अदाकार रवीना टंडन शहर मे एक ज्वेलर्सी दुकान की उदधाटन के लिए शहर पहुंची। इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते हुए उसने कहा कि वे सोना हर इंसान को खरीदना चाहिए । आज के समय मे सोना से बङा इनवेस्ट कुछ भी नही है। उन्होने इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते हुए कपिल शर्मा के चर्चित टीवी शो कॉमेडी नाईट्स विद कपिल मे पलक के किरदार मे दिखने वाले अभिनेता किकु शारदा की गिरफ्तारी पर अफसोस जताया । रवीना ने कहा किकु को कुछ ज्यादा ही सजा मिल गया है। उन्होने कहा कि किकु एक प्यारा इंसान है।
शहर मे पहली बार आई है रवीना
पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि जमशेदपुर शहर वे पहली बार आई है। और यह शहर उन्हे काफी अच्छा लगा है। रांची से टाटा आने के क्रम मे जो पहाडो की सुदंरता को देखा तो मुझे लगा कि क्योना इस जगह अपने बच्चो के साथ आना चाहिए। उन्होने कहा कि लोग कहते है राज्य सरकार ये नही कर रही वो नही कर रही है। पहले हमे अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए । उसके बाद दुसरे को दोष देना चाहिए.।
सूल को रवीना ने बेहत्तर फिल्म बताया ।
उन्होने कहा कि वह काफी फिल्मो मे काम कर चुकी है। उनकी सबसे बेहत्तर फिल्म सुल रही है। इसके अलाने दमन ,सत्ता.इम्तहान, दिलावले ष अंदाज अपना अपना, दुल्हे राजा सहित उनकी कई महत्वपुर्ण रही । रवीना ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित शब्द है । उन्होने कहा कि आज दर्शको की मानसिकता मे बदलाव आया है और फिल्म बन रही है। रवीना ने कहा कि आज अफ़सोस है एक फिल्म जो मुकुल आनंद बना रहे थे जिसका नाम था दस जो उनके निधन के बाद बंद पड़ गयी उसमे मेरा पावरफुल रोल था अगर बनती तो नेशनल अवार्ड मिलता । इस दौरान रवीना ने सोशल मिडीया की तारीफ भी की।
