Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » RANCHI -मानव जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए स्वैच्छिक रक्तदान…हेमन्त सोरेन
Breaking News

RANCHI -मानव जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए स्वैच्छिक रक्तदान…हेमन्त सोरेन

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 14, 2021Updated:June 14, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची
झारखण्ड के ब्लड बैंकों में खून की कमी रहती है। समय पर रक्त नहीं मिलने से कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। आज कुछ जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया है। सभी जिलों में इस तरह की व्यवस्था हो। इस लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है, ताकि ब्लड बैंक में खून की कमी ना हो और किसी की मृत्यु का कारण खून की कमी ना बने। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कही। श्री सोरेन झारखण्ड एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

सभी के सहयोग से खून की कमी दूर करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रक्तदान हेतु कैलेंडर जारी किया गया है। विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर लोग सुरक्षित रक्तदान कर सकेंगे। सरकार ऐसी व्यवस्था करने में जुटी है, जिससे ऑनलाइन जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराया जा सके और उनके परिजन इसके लिए परेशान ना हो। यह तभी संभव है। जब हम मिलकर अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए रक्तदान करेंगे जो उनके लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा और अन्य लोग भी रक्तदान के लिए आगे आएंगे। राज्य की महिलाओं और युवतियों में खून की कमी पाई जाती है। सरकार इस कमी को दूर करने के प्रयास में सरकार जुटी है ताकि आने वाली पीढ़ी को सुदृढ़ बनाया जा सके।

शरीर में सकारात्मक प्रभाव डालता है रक्तदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दानों से बड़ा रक्तदान है। मानव शरीर के कई हिस्से मशीन के बन चुके हैं। लेकिन रक्त का विकल्प अब तक नहीं मिला है। इसलिए इसे महादान की श्रेणी में रखा गया है शरीर में रक्त का बनना अनवरत प्रक्रिया है। समय-समय पर अगर हम रक्तदान करते हैं तो रक्तदाता स्वस्थ रह सकता है।

रक्तदान करना चाहिए… बन्ना गुप्ता,

मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है। इंसान ही इंसान को खून उपलब्ध कराता है, अभी तक इसका अन्य विकल्प नहीं है। राज्य के विभिन्न जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शिलान्यास मिल का पत्थर साबित होगा। शरीर के लिये रक्तदान अनिवार्य है। इससे शरीर में सकारात्मक परिवर्तन होता है। हम सब को रक्तदान करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ऑड्रे हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर पहुँच कर रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र सौंपा। मंत्री श्री बन्ना गुप्ता रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होकर रक्तदान किया।

सभी रक्तदाताओं का आभार, इनके प्रयास से कई बहूमूल्य जीवन बच रहे… सूरज कुमार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम

विश्व रक्त दान दिवस को लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, सूरज कुमार ने कहा कि सभी रक्तदाताओं को आभार व्क्तक्त करना चाहता हूं, जिनके प्रयास से कई बहूमूल्य जीवन बच रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के लगातार प्रयास से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बैहतर करने का प्रयास किया जा रहा है । इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा 6 जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शिलान्यास किया गया है जिसमें एक पूर्वी सिंहभूम भी है । उन्होने कहा कि सदर अस्पताल में अब ब्लड कंपोनेंट का सेपरेशन होना शुरू हो जाएगा । इसके अलावा माननीय स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा भी निष्ठा एप लॉन्च किया गया है । इस एप के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम, रांची, बोकारो एवं धनबाद जिला जहां कोविड मरीजों का लोड ज्यादा था उसमें कोरोना संक्रमण से उबर चुके व्यक्ति जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याए हैं उनको ट्रैक करेगा तथा फ्री कंसलटेशन एवं फ्री मेडिकेशन उपलब्ध कराएगा। साथ ही साथ जिला प्रशासन का प्रयास है कि सदर अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त कर ग्रामीण क्षेत्र से जो व्यक्ति इलाज के लिए यहां आते हैं उनको और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया सके एवं कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम से लोड कम किया जाए । इस दिशा में सभी माननीय विधायक, सिविल सर्जन एवं अन्य विशेषज्ञों से लगातार परामर्श कर बेहतर करने हेतु प्रयासरत हैं ।

इस मौके पर गिरिडीह विधायक  सुदिव्या कुमार, अपर  मुख्य सचिव  अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, झारखण्ड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर भुवनेश प्रताप सिंह उपस्थित थे। वहीं ऑनलाइन रांची विधायक, जमशेदपुर से जुगसलाई विधायक  मंगल कालिंदी, पोटका विधायक  संजीब सरदार, बहरागोड़ा विधायक श्री समीर महंती, घाटशिला विधायक  रामदास सोरेन, सिविल सर्जन डॉ ए के लाल, एसीएमओ डॉ साहिर पाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, डीआरसीएचओ डॉ बीएन ऊषा व विभिन्न जिलों में स्थित ब्लड बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आदित्यपुर में रजक समाज ने ‘हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण’ थीम पर मनाई हरी हरी पूजा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.