
रांची, 18 मार्च। एलएंडटी म्यूचुअल फंड, भारत के शीर्ष एसेट मैनेजर्स (संपत्ति प्रबंधकों) में से एक, जिसके कुल एयूएम 70,350 करोड़ रुपये है (28 फरवरी, 2021 तक), ने ’लेट लतीफ़ 2021’ नाम से एक एकीकृत डिजिटल अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य कर बचत के लिए इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) में जल्द निवेश करने के महत्व से परिचित करवाना है। अभियान का आवश्यक विषय रोजमर्रा के जीवन में लेटलतीफी से बचने और महत्वपूर्ण कार्यों में देरी के दूरगामी प्रभावों के बारे में आम लोगों को जागरूक करना है। इस संबंध में कैलाश कुलकर्णी, सीईओ, एलएंडटी म्यूचुअल फंड ने कहा कि “लेट लतीफ 2021’ अभियान एक आम आदमी के महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए अंतिम दिन तक इंतजार करने के एक सामान्य झुकाव या आदत को पकड़ने का प्रयास करता है, जिसमें ईएलएसएस जैसे कर-बचत उपकरणों में निवेश करना भी शामिल है। ’लेट लतीफ़ 2021’ का मुख्य संदेश यह है कि यदि आप समय पर कार्य नहीं करते हैं, तो यह आपको भारी पड़ने वाला है। एक निवेशक को यह याद रखना चाहिए कि ईएलएसएस न केवल कर-बचत के उद्देश्य से, बल्कि दीर्घकालिक रूप से भी धन सृजन के लिए एक उत्कृष्ट उत्पाद है। मार्च 2020 में लगभग 26,000 से जनवरी 2021 में 50,000 तक सेंसेक्स की हालिया रैली ने एक बार फिर से स्थापित किया है कि यदि आप एक व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से निवेश करना जारी नहीं रखते हैं, तो आप शेयर की कीमतों में अचानक वृद्धि का लाभ लेने की संभावना नहीं रखते है। और अनुशासित रहने और निवेश के एक तय रास्ते पर बने रहना, एक सरल तरीका है जो कि यह सुनिश्चित करना है कि आप सभी काम समय पर करें। इस अभियान का प्रचार डिजिटल विज्ञापनों के साथ डिस्प्ले विज्ञापनों, गूगल विज्ञापनों और उच्च जागरूकता पैदा करने के लिए बिजनेस और फाइनेंशियल पोर्टल्स पर पुश नोटिफिकेशंस के साथ भी किया जाएगा।



