
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज वोटिंग हुई. एक सीट पर जेएमएम के शिबू सोरेन और दूसरे सीट पर बीजेपी के दीपक प्रकाश ने कब्जा जमाया. जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन को 31 विधायकों का वोट मिला, वहीं बीजेपी प्रत्याशी दीपक प्रकाश को 30 विधायकों ने वोट दिया. वहीं कांग्रेस के शहजादा अनवर को 18 विधायकों ने वोट किया.



