Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » राँची – राज्य सरकार द्वारा अबतक 60 हजार से अधिक लोगों वापस लाया गया- अमरेंद्र प्रताप सिंह
Top Stories

राँची – राज्य सरकार द्वारा अबतक 60 हजार से अधिक लोगों वापस लाया गया- अमरेंद्र प्रताप सिंह

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 14, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बस के माध्यम से लगभग 30 हजार लोग राज्य में वापस आये- के रवि कुमार

◆कंटेनमेंट जोन में सभी लोग होम क्वॉरेंटाइन में ही रहेंगे-अमिताभ कौशल

◆रेड जोन से आने वाले लोगों को सरकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा-नितिन मदन कुलकर्णी

==========================
राँची। झारखंड के कोरोना संबंधित मामलों के मुख्य नोडल पदाधिकारी  अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में प्रवासी मजदूरों का आवागमन सरकार द्वारा कराया जा रहा है। जिसके लिए सरकार अन्य राज्यों एवं केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर ट्रेन के माध्यम से प्रवासी मजदूरों की वापसी करा रही है। वहीं सभी जिलों के उपायुक्त द्वारा बस के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को वापस लाने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक राज्य में 60 हजार से अधिक लोग वापस आ चुके हैं । इन सभी कार्यों में भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो किया जा रहा है । वे आज झारखंड राज्य में कोरोना से बचाव और लॉक डाउन के दौरान राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के लोगों से साझा कर रहे थे।

44 ट्रेनें विभिन्न राज्यों से झारखंड आई है और 56 ट्रेन आगे के लिए शेड्यूल्ड

राज्य स्तरीय यातायात सचिव श्री के रवि कुमार ने कहा कि अभी तक बस के माध्यम से लगभग 30 हजार लोग राज्य में वापस आ चुके हैं। वहीं 44 ट्रेनें विभिन्न राज्यों से झारखंड आई है और 56 ट्रेन आगे के लिए शेड्यूल्ड है। अभी तक 50,028 प्रवासी मजदूर श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के माध्यम से राज्य में वापस आ चुके हैं। राज्य में निजी वाहनों से भी आवागमन के लिए पास निर्गत किया जा रहा है। अभी तक कुल 1,04,403 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 95% आवेदनों पर विचार कर कार्रवाई की गई है।

लोग जागरूक बनें और कोरोना से बचाव के लिए जारी सरकार के गाइडलाइंस का पालन करें

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव  अमिताभ कौशल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए निदेश के बाद कई राज्यो से लोगों की वापसी हो रही है । काफी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर वापस आ रहे हैं इस संदर्भ में सभी को ग्रास रूट लेवल पर कार्य करना होगा। लोगों को जागरूक करना होगा कि वे खुद ही कोरोना से बचाव के लिए जारी सरकार के गाइडलाइंस का पालन करें। इस हेतु ग्राम प्रमुख, मुखिया,आंगनवाड़ी सेविका, सहिया, चौकीदार, स्कूल कमिटी, शिक्षक आदि को घर घर तक जानकारी पहुंचाने और उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के क्रम मे कैसे रहना है इस ओर प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन का गाइडलाइन जारी किया गया है । आवश्यकता के अनुसार यहां बैरिकेटिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जितने भी घर कंटेनमेंट जोन में है वहां के सभी लोग होम क्वॉरेंटाइन में ही रहेंगे। कंटेनमेंट जोन के लिए कंट्रोल रूम का भी संचालन किया जा रहा है। झारखंड के विभिन्न जिलों को लॉक डाउन की वजह से फंसे मजदूरों की सहायता हेतु 16 करोड़ 70 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि वितरित की गई है। जिससे वह झारखंड में फंसे मजदूरों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखने में खर्च करेंगे। क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को स्पेशल पैकेट दिया जा रहा है जिसमें 10 किलो चावल ,1किलो अरहर दाल 1 किलो चना दाल, 1 पैकेट तेल और 1 किलो नमक दिया जा रहा है।

राज्य में अभी 190 लोग कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए

स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में 25 रेड जोन चिन्हित किए गए हैं जहां से आने वाले लोगों को सरकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा । उनकी जांच के उपरांत ही उन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि राज्य में अभीतक 190 लोग कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें 87 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, 3 की मृत्यु हो गई है । राज्य में अभी कुल 90 एक्टिव केस है। राज्य में अभी मृत्यु दर 1.66% है। उन्होंने कहा कि राज्य में टेस्टिंग के लिए उपकरण लगाए जा रहे हैं। जिससे टेस्टिंग अधिक से अधिक हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य में 63 कंटेनमेंट जोन है जिसमें 1,04,517 लोग रह रहें हैं। राज्य में 8 दिन में अन्य राज्यों से वपस आने वाले 64 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें सबसे अधिक सूरत, हैदराबाद और मुंबई से आए लोग हैं। राज्य के 9 जिलों में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। वहीं रांची और गढ़वा में 10 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। सरकार द्वारा वैसे लोग जो क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे हैं उनके अंदर इम्यूनिटी बूस्टर हेतु उनके खान-पान का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News: FTS ने किया दानदाताओं का सम्मान

July 26, 2026

Jamshedpur News: विप्र फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम टीम गठित

July 26, 2026

Jamshedpur News: आग़ाज़ ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.