जमशेदपुर। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर-देवघर-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से देवघर और रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों तक जाने वाले परीक्षार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 08119 टाटानगर-देवघर स्पेशल 1 नवंबर 2026 को टाटानगर स्टेशन से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन 2 नवंबर को सुबह 8 बजे देवघर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 08120 देवघर-टाटानगर स्पेशल 2 नवंबर को सुबह 10:10 बजे देवघर से रवाना होगी। यह ट्रेन 3 नवंबर की रात 2:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन का ठहराव कांड्रा, चांडिल, पुरुलिया, जयचंडी पहाड़, बर्नपुर, आसनसोल, अंडाल, सैंथिया, रामपुरहाट, बड़हरवा जंक्शन, तीनपहाड़ जंक्शन, साहिबगंज, बाराहाट जंक्शन, बांका और देवघर में होगा।
रेलवे ने JTET परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की है। इससे टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों से देवघर जाने वाले परीक्षार्थियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य संबंधित जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।

