
जमशेदपुर: मोदी सरकार 2.0 के पहले वर्षगांठ पर राजमहल विधायक सह भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा जमशेदपुर महानगर अन्तर्गत जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता समेत आमजनों को संबोधित करेंगे। बुधवार दोपहर 1 बजे वर्चुअल रैली का समय निर्धारित किया गया है। रैली के निमित्त सभी तैयारियों को पूर्ण कर ली गयी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के द्वारा भी विधायक अनंत ओझा के वर्चुअल रैली का जोरदार प्रचार-प्रसार किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने जमशेदपुर के अधिक अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जमशेदपुर महानगर के फेसबुक पेज से जुड़ने की अपील की है।



