
जमशेदपुर । झारखंड के प्रथम वित्त मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय मृगेन्द्र प्रताप सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती मिथिलेश सिंह के निधन से पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास मर्माहत हैं। उन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा है कि उनसे हमारा पारिवारिक रिश्ता था। श्री दास ने कहा कि श्रीमती मिथिलेश सिंह एक कुशल गृहणी के साथ ही मृदुभाषी एवं मिलनसार महिला थीं। उनकी आध्यात्मिक कार्यों में काफी रूचि थी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रीमती सिंह का स्मरण करते हुए कहा कि मृत्यु पर आदमी का वश नहीं चलता है, हानि-लाभ, जीवन-मरण, यश-अपयश ऊपर वाले के हाथ में है।
श्री दास ने श्रीमती मिथिलेश सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में वे उनके साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान श्रीमती सिंह के निधन से मर्माहत परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।



