
जमशेदपुर।
पुर्वी सिहभूम जिला प्रशासन ने लोयोला स्कूल में संचालित कोरोना जांच केन्द्र को बंद कर दिया है। जिले के सभी चेकनाको पर ही बाहर से आने वाले लोगो की जांच की जा रही है।पूर्वी सिहभूम जिला मे 12 चेक नाको में इसकी व्यवस्था की गई है।यहा पर सभी प्रकार के बाहर से आने वाले वाहनो से लोगो की जांच की जा रही है। और जिला में प्रवेश करने पर उनका नाम पता का डाटा तैयार किया जा रहा है।इसके अलावे अलग अलग राज्यो के 24 जिलो का नाम यहा दिया गया है। वैसे लोगो को संस्थागत क्वारटाईन या पेड क्वारटाईन किया जा रहा है।



