
जमशेदपुर।


पुरी से नई दिल्ली जा रही पुरोषत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार की सुबह एक महिला घाटशिला स्टेशन के समीप लालडीह फाटक के पास गिर जाने से गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानिय लोगो के प्रयास से उसे घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिती गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान घाटशिला के जेल रोड (दिल्ली गेट) के रहने वाली आरती कुमारी के रुप मे की गईहै। वही महिला स्थिती गंभीर होने पर जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि गिरी महिला घाटशिला से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से चढकर टाटा जा रही थी। ट्रेन में अत्याधिक भीड़ होने के कारण वह ट्रेन में नही चढ पाई और गेट के पास रह गई। ट्रेन रफ्तार पकड़ते ही वह लालडीह फाटक के पास उसका हाथ गेट के हेंडल से छुट गया और पटरी पर गिर गई।

