पूर्णिया | बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान पर एक कंपनी के साथ मिलकर धोखा धड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज़ हुआ है | शाहरुख खान पर आरोप है की उन्होंने खुद को कोलकत्ता की एक फायनेंस कंपनी का ब्रांड एबेस्डर
बताते हुए ज्यादा से ज्यादा पैसा कंपनी में जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया बाद में कंपनी फरार हो गई और जमाकर्ता अपने पैसे के परेशान है | इस मामले में पूर्णिया के सीजेएम कोर्ट में प्रयाग ग्रुप एड कंपनी के
सीएमडी वासुदेव बागची और उनकी पत्नी व बेटे समेत शाहरुख खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है कंपनी निवेशकों को अधिक मुनाफा के लालच में दैनिक ,मासिक और सालाना रूपए जमा करवाती
है कंपनी ने पूर्णिया झेत्र में 2008 से विभिन्न शाखाओं में एजेंट के माध्यम से करोड़ो का निवेश किया|
कंपनी ने 25 अप्रैल 2012 को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में कंपनी की ही फिल्मसिटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था | इनमे शाहरुख खान सहित कई अन्य फ़िल्मी सितारे आए थे इस मोटिवेशन
कार्यक्रम के बाद कंपनी के व्यवासियों में काफी इजाफा हुआ लेकिन जब जमाकर्ता के पैसा लौटाने का समय आया कंपनी अपनी शाखाओं को बंद कर गायब हो गई | मुक़दमा करने वाले अबदुल गफ्फार के मुताबिक मिदनापुर के प्रोग्राम में उनके जैसे बिहार के वर्कश को बुलाया गया था इसमें शाहरुख खान
ने खुद को प्रयाग ग्रुप का ब्रांड एम्बेस्डर कहते हुए ज्यादा से ज्यादा पैसा लोगो को लगाने के लिए कहा |
उन्होंने भरोसा दिलाया की ना सिर्फ पैसा सैफ़ रहेगा बल्कि ज्यादा फायदा भी होगा |
गफ्फार के मुताबिक 500 से 600 करोड़ रुपए जमा है जाने के बाद कंपनी ने अचानक सभी ब्रांच बंद कर दिए इसके बाद जमाकर्ता परेशान है | उन्हें अपने जमा किये पैसे वापस नहीं मिल रहे है |
आरोपी और आईपीसी की धाराएं
आरोपियों के खिलाफ 406 ,420, 467,468,471 ,472 एव 120 बी के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है




