
रांची/अनगड़ा।
रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत बीसा गांव के निवासी रामदास बेदिया को इस वर्ष 15 अगस्त 2025 को आयोजित राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
यह आमंत्रण उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत अत्यंत कम समय में अपने आवास का निर्माण पूर्ण करने के लिए सम्मानस्वरूप भेजा गया है। रामदास बेदिया ने जब इस योजना का लाभ प्राप्त किया, तो उन्होंने तत्परता, श्रम और ईमानदारी के साथ अपने सपनों का घर समय से पहले पूरा कर लिया। उनकी यह उपलब्धि अब प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता और उद्देश्य की मिसाल बन चुकी है। इसी कारण उन्हें दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रि भोज समारोह में आमंत्रित किया गया है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : बहनों के लिए राखी का विशेष तोहफा: रविवार को खुलेंगे डाकघर
डाक विभाग की तत्परता
भारतीय डाक विभाग ने यह विशेष आमंत्रण पत्र राष्ट्रपति कार्यालय से प्राप्त होते ही स्पेशल बैग द्वारा दिल्ली से रांची भेजा। रांची पहुँचने पर डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार शाम 6:30 बजे यह आमंत्रण रामदास बेदिया के घर व्यक्तिगत रूप से पहुँचाया गया।इस अवसर पर पूर्वी अनुमंडल रांची डाक निरीक्षक सिकंदर प्रधान , डाक अधिदर्शक समीर कुमार, टाटीसिलवे डाकघर के डाकिया बैजनाथ महतो सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं बीसा गांव पहुँचकर यह सम्मानजनक पत्र सौंपा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :पद्मश्री जमुना टुडू को राष्ट्रपति का विशेष आमंत्रण, डाक विभाग ने पहुंचाया न्योता
ग्राम में उत्सव जैसा माहौल
जैसे ही यह खबर गांव में फैली, पूरे बीसा गांव में हर्ष और गौरव का माहौल बन गया। ग्रामीणों को यह गर्व है कि एक साधारण लेकिन कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा गौरव प्राप्त हुआ है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :साहित्यक समूह ‘फुरसत में’ ने मनाई ऑनलाइन ‘सावन मिलन’ सह ‘प्रेमचंद जयंती’
रामदास बेदिया की प्रतिक्रिया
जब रामदास बेदिया से पूछा गया कि क्या उन्हें राष्ट्रपति कार्यालय से डाक आने की जानकारी थी, तो उन्होंने बताया कि “मुझे कुछ नहीं पता था, डाक खोलने के बाद ही पता चला कि मुझे 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्वारा आमंत्रित किया गया है।” उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्धारित समय से पूर्व ही आवास का निर्माण पूरा कर लिया था, इसलिए उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।
मुखिया ने दी शुभकामनाएं
ग्राम की मुखिया भी मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि रामदास बेदिया ने अपने आवास का कार्य समय से पहले पूरा कर यह सिद्ध किया कि सरकारी योजनाओं का यदि सही तरीके से पालन किया जाए तो राष्ट्रीय सम्मान तक पहुँच संभव है।


