जमशेदपुर।टीवी पर ‘बालिका वधु’ धारावाहिक में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली है. उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भरती कराया गया लेकिन कोकिलाबेन अस्पताल में उनके मौत की पुष्टि कर दी गयी. प्रत्यूषा मात्र 24 साल की थी उनका जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. प्रत्यूषा ने अपने कमरे में ही रस्सी से खुद को लटका लिया. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रत्युषा अपने निजी जीवन से परेशान थी. प्रत्युषा ने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था और वह छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री थीं.प्रत्यूषा ने टीवी में बालिका वधु के किरदार से टीवी में कदम रखा था. उन्होंने रियालिटी शो बिग बॉस में भी कदम रखा था . उन्होंने धारावाहिक ससुराल सिमर का भी काम किया था . उन्हाल ही में उन्हें सोनी टीवी के शो ‘पॉवर कपल’ में देखा गया था. इसके अलावा वे कलर्स के एक और रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं.उन्होंने हाल में ही एक रियालिटी शो पावर कपल में हिस्सा लिया था. वह अपनी शादी को लेकर बेहद खुश थी अब अचानक उनके जिंदगी में ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने आत्महत्या कर ली. उनके साथ काम करने वाले साथी कलाकार बेहद हैरान है.
