
जमशेदपुर।


बीते 12 जनवरी को पोटका प्रखण्ड के कोवाली थाना क्षेत्र के नाचोसाई के ग्रामीणो पर पुलिस के द्रारा लाठी चार्ज करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। वही इस घटना के विरोध में काफी संख्या में ग्रामीण उपायुक्त कार्यलय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।उपायुक्त नही होने के कारण डीडीसीसे मुलाकात एक मांग पत्र सौपा। उसके बाद सभी ग्रामीणो एस एस पी से मुलाकात भी की है।
ग्रामीणो ने किया कि 12 जनवरी की नोचासाई के ग्रामीणो पर पुलिस के द्रारा लाठी चार्ज की घटना की जॉच हो। और मामले की सारे अफसरों पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई हो।उसके अलावे तत्काल खनन का कार्य बंद के साथ साथ फर्जी ग्राम प्रधान के नाम पर अवैध लीज को रद्द किया जाए।
वही जिला के डीडीसी बी महेश्वरी ने कहा कि इस मामले को लेकर पोटका के नाचोसाई से कुछ ग्रामीण हमारे पास आए है और मामले की जॉच कर रहे है जॉच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

