
जमशेदपुर।


पोटका के माननीय विधायक संजीव सरदार द्वारा आज पोटका विद्दुत उपकेंद्र में स्वीच आन कर नए फीडर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोटका के अर्द्धशहरी क्षेत्र होने के कारण यहां के उपभोक्ता अलग फीडर की मांग 15 वर्षों से कर रहे थे। विधायक ने कहा कि पोटका एवं हाता ग्रिड में 33 एवं 11 हजार विद्दुत प्रवाहित तार से सट रहे पेड़ की टहनियों को छांटने, कोवाली निश्चितपुर में निर्माणाधीन ग्रिड को जल्द पूरा करने, हाता हल्दीपोखर क्षेत्र के लिए भी अलग फीडर स्थापित कर विद्दुत आपूर्ति करने, पोटका एवं हाता क्षेत्र के अलग नए विद्दुत कनीय अभियंता का पोस्टिंग करने सहित जर्जर तार और खंभा को बदलने हेतु उर्जा सचिव, विद्दुत महाप्रबंधक,एवं कार्यपालक अभियंता को कहा गया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध रूप से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार, एसडीओ प्रशांत राज,जेई शंकर सवैया, उत्पल मंडल,शंकर मुंडा, इम्तियाज, लाइन मेन उज्ज्वल मंडल व गुरु चरण पूर्ति उपस्थित थे।

