
जमशेदपुर,

शर के गोलमुरी स्थित जीएफह-1 फ्लैट में तीन आवासीय क्वार्टरों में संदिग्ध रूप से धर्मांतरण की गतिविधियों का मामला सामने आया है। बताया गया कि वहां करीब 70 लोग, जो कि ईसाई समुदाय से जुड़े हैं, एकत्रित हुए थे और स्थानीय लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।
READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :सिंहभूम चैम्बर की भूमिका झारखण्ड राज्य की दिशा और दशा तय करने में उल्लेखनीय है – राज्यपाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन फ्लैटों में प्रार्थना सभाएं चल रही थीं और पास के इलाकों में महिलाओं के दल घूम-घूम कर यह बता रहे थे कि “ईसाई धर्म अपनाने से दुखों से मुक्ति मिलेगी”। इससे आसपास के निवासियों को संदेह हुआ और उन्होंने गोलमुरी पुलिस को सूचना दी।
READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : विकास विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस फिलहाल यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह वाकई धर्मांतरण का मामला था या केवल धार्मिक सभा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वहां पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर के सोनारी जैसे इलाकों से महिलाओं को लाया गया था। रविवार को एक विशाल प्रार्थना सभा की योजना थी, जिसमें कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने की मंशा थी।
गोलमुरी का यह जीएफ-1 फ्लैट टाटा स्टील का आवासीय परिसर है, जिसे अस्थायी रूप से शादी समारोह के नाम पर बुक किया गया था। allotment के दौरान यह बताया गया था कि तीन क्वार्टरों की जरूरत विवाह आयोजन के लिए है।
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। यदि धर्मांतरण से संबंधित आरोप सही पाए जाते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


