
जमशेदपुर,

विकास विद्यालय, जमशेदपुर में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सत्र 2024-2025 में शैक्षणिक व सर्वांगीण प्रदर्शन करने वाले कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दुर्गा स्तुति से हुई। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, नाटक और संगीत की झलक ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
READ MORE : AAJ KA RASIFAL : 27 जुलाई 2025 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक श्री सरयू राय उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समापन सत्र की मुख्य अतिथि पूर्वी जमशेदपुर की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहु थीं। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : जलस्तर बढ़ने से अलर्ट मोड में प्रशासन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अमरप्रीत सिंह काले (प्रवक्ता, भाजपा झारखंड), श्री गुंजन यादव (विधायक प्रतिनिधि) एवं श्री अमित अग्रवाल (प्रदेश मंत्री, भाजयुमो, झारखंड) भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के महत्व पर बल दिया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और महान व्यक्तित्वों के उदाहरणों से उन्हें प्रेरित किया। वहीं, प्राचार्य श्री विकास कुमार ने वर्षभर की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं:
प्रथम स्थान – सृष्टि पांडे
द्वितीय स्थान – संगीता महतो
तृतीय स्थान – वंशिका कुमारी
अन्य विशेष पुरस्कार विजेता:
ऑल-राउंडर अवार्ड: पवन कुमार पांडे (X)
बेस्ट डिसिप्लिन अवार्ड: फयाज़ आलम (XA), श्रद्धा गुप्ता (XB)
बेस्ट स्टूडेंट्स काउंसिल: सरवन कुमार (XB)
बेस्ट पंचुअल अवार्ड: आलिया तसलीन (XA)
बेस्ट मॉनिटर: दिशा कौर (XB)
कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों व कर्मियों – एस.एस.आर. नायर, विवेक विशाल, विभा सिंह, प्रवीण सिंह, रश्मि पांडे, गणेश यादव, पूनम दुबे, शिवानी भगत समेत अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री एस.एस.आर. नायर द्वारा प्रस्तुत किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


