Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पटना -एनडीआरएफ ने एक वृहद पेड़ गिरने से दबे पीड़ित व्यक्ति को बचाया
Top Stories

पटना -एनडीआरएफ ने एक वृहद पेड़ गिरने से दबे पीड़ित व्यक्ति को बचाया

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 15, 2020Updated:August 15, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

शुक्रवार को प्रातःकाल लगभग 0500 बजे बिहार राज्य के सिवान जिलान्तर्गत बसन्तपुर प्रखण्ड में स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के समीप सड़क के किनारे मौजूद एक वृहद सेमल का वृक्ष अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरने से नजदीक के एक दुकान में सो रहे दुकानदार पेड़ के भारी टहनियों और ध्वस्त दुकान में दब गया। पीड़ित व्यक्ति अचानक ही एक भयंकर विपदा में फँस गया। घटना ऐसे वक़्त पर हुआ जब बहुत लोग गहरी नींद में सो रहे थे। फिर भी आसपास के कुछ लोग पेड़ गिरने के तेज आवाज से भागते हुए घटनास्थल की ओर आये और शोरगुल करने लगे। घटनास्थल के नजदीक आदर्श मध्य विद्यालय बसन्तपुर में तैनात 9वीं बटालियन एनडीआरएफ की एक टीम को इसकी सूचना मिली। एनडीआरएफ के सजग बचावकर्मी टीम कमान्डर संजय कुमार के नेतृत्व में बिना समय गँवाये कटिंग टूल्स व उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।

कमान्डेंट विजय सिन्हा ने जानकारी दिया कि एनडीआरएफ के कार्मिकों ने अपनी व्यावसायिक निपुडता के साथ स्थिति को संभाला। अत्याधुनिक कटिंग टूल्स व उपकरणों की मदद से गिरे हुए पेड़ों की टहनियों तथा ध्वस्त दुकान के लकड़ी के तख्तियों व सी०जी०आई० शीट को काटकर एनडीआरएफ के कार्मिकों ने पीड़ित व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के लिए रास्ता बनाया। कटिंग के समय काफी सावधानी की जरूरत थी क्योंकि थोड़ी सी गलती पीड़ित व्यक्ति के लिए भारी पड़ सकती थी। फिर सुरक्षित तरीके से बुरी तरह फँसे पीड़ित व्यक्ति को घटनास्थल से जीवित निकाला। एनडीआरएफ कार्मिकों द्वारा पीड़ित व्यक्ति को घटनास्थल पर अस्पताल पूर्व चिकित्सा मुहैया करने के बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बसन्तपुर (सिवान) भेज दिया गया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान- ब्रह्मा कुमार गुप्ता (22 वर्ष), पिता- बिरेन्द्र कुमार गुप्ता, निवासी- बसन्तपुर के रूप में की गई।

कमान्डेंट विजय सिन्हा ने आगे बताया कि वर्तमान में बाढ़ आपदा के मद्देनजर एनडीआरएफ की 23 टीमें राज्य के 14 जिलों में तैनात है। सभी टीमें बाढ़ आपदा से बचाव उपकरणों के साथ-साथ अन्य आपदा प्रबंधन अत्याधुनिक उपकरणों से भी लैस है जिसमें अत्याधुनिक कटिंग टूल्स व उपकरण तथा संचार उपकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ बचावकर्मियों के व्यावसायिक निपुडता, तत्परता और उनके पास अत्याधुनिक कटिंग टूल्स मौजूद होने की वजह इस घटना में पीड़ित व्यक्ति को तुरन्त निकालकर बचाया जा सका। उन्होंने आगे बताया कि हमारे एनडीआरएफ के कार्मिक मुसीबत में फँसे लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर व तैयार रहते है। आपदा में फँसे लोगों को सुरक्षित बचाना या उनकी मदद करना हमारे लिए बहुत ही शकुन और गर्व का क्षण होता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.