
पटना |

जदयू के प्रवक्ता व महासचिव केसी त्यागी ने बड़ा बयान दिया है उनके अनुसार जदयू उत्तर प्रदेश (यूपी )चुनाव में भाजपा को हराने के लिए राष्ट्रीय लोक दल (रालोद ) के साथ गठबंधन करेगा | आज रालोद के अजित सिंह तथा जदयू के केसी त्यागी व शरद यादव के बीच हाई लेवल मीटिंग के बाद केसी त्यागी ने यह जानकारी दी | इस बाबत शरद यादव ने भी यह कहा की पार्टी सिद्धान्त रूप से समाजवादी विलय के लिए भी तैयार है लेकिन अभी इसका वक्त नहीं है | उन्होंने कहा की यूपी चुनाव में भाजपा को हराने के लिए उनकी पार्टी रालोद से गठबंधन कर रही है |
विदित हो की यूपी चुनाव में भाजपा को हराने के लिए जदयू के महागठबंधन के प्रस्ताव पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा था की उनकी पार्टी
गठबंधन नहीं बल्कि विलय के पझ में है |

